Breaking NewsEntertainment

कोरोना वायरस के चलते दिलीप कुमार के दूसरे भाई अहसान खान का हुआ निधन

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अहसान खान का लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वो कोरोना वायरस से जूझ रहे थे। कुछ दिन पहले ही दिलीप के एक और भाई असलम खान का निधन हो गया था। वो भी कोविड 19 की चपेट में थे। 

डॉक्टर जलील पारकर ने बताया कि अहसान खान 90 साल के थे। कोरोना के साथ-साथ वो आईएचडी, उच्च रक्तचाप और अल्जाइमर की समस्याओं से भी जूझ रहे थे।

Advertisements
Ad 27

कुछ दिन पहले ही दिलीप कुमार के भाई असलम खान का कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया था। वो 88 साल के थे। मुंबई के लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वो डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और हृदय रोग से भी ग्रस्त थे। 

इससे पहले कई अन्य सेलेब्स भी कोरोनोवायरस का शिकार हो चुके हैं। इनमें बच्चन परिवार भी शामिल है। वहीं, सिंगर एसपी बालासुब्रमण्यम भी कोविड 19 से संक्रमित होने के बाद अस्पताल में इलाज करा रहे हैं, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button