Breaking NewsLifeNational

रसोई के आस-पास न रखें झाड़ू पोंछा, हो सकता है ये असर

Vastu Shastra: वास्तु शास्त्र में आज जानिए रसोई घर में क्यों नहीं रखने चाहिए झाड़ू-पोंछा, आखिर ऐसा करने से घर में क्या-क्या परेशानियां आ सकती हैं? सभी के लिए उसका घर बेहद खास होता है। लेकिन हर घर की एक सबसे खास जगह जो होती है वो हैं उस घर का किचन। घर में किचन का बहुत अधिक महत्व होता है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीज़ें ऐसी होती हैं जिन्हें रसोई से दूर रखना ही घर और घर में रहने वाले लोगों के लिए बेहतर होता है। यूं तो हमें पूरे घर को ही साफ रखना चाहिए। लेकिन कई बार पूरा घर साफ कर पाना मुमकिन नहीं हो पाता है। लेकिन एक बात का खास ध्यान रहे। भले ही पूरा घर साफ न हो लेकिन साफ-सफाई वाली चीज़ें रसोई घर के आस-पास नहीं रखनी चाहिए।

वास्तु शास्त्र के अनुसार इस बात का पूरा ख्याल रखना चाहिए कि किचन में झाड़ू और पोंछे नहीं रखे जाने चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो घर में अन्न की कमी हो सकती है। क्योंकि झाड़ू और पोंछे का संबंध गंदगी से होता है और रसोई में इन चीज़ों का रखना मतलब वहां गंदगी को रखना होता है। किचन में खाना बनता और खाया जाता है।

रसोई में झाड़ू और पोंछा रखने से घर में रहने वाले सदस्यों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए घर में अन्न की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए इन दोनों वस्तुओं को किचन से दूर ही रखना चाहिए । ऐसा करने से आपका किचन तो स्वच्छ रहेगा ही साथ ही घर में खुशहाली भी बनी रहेगी ।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र के अनुसार साझा की गई है, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते। )

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button