Ajab-GajabBreaking NewsNational

दो टावरों के गैप में फंसा महिला का शव, पढ़ें ये खबर

नोएडा। नोएडा के सेक्टर-76 में एक महिला का शव मिला है, जो सोसायटी के टावरों के बीच के गैप में फंसा हुआ था। काफी मशक्कत के बाद महिला का शव निकाल लिया गया है, हालांकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है। महिला का शव सिलिकॉन सिटी सोसायटी में दो टावरों के गैप में फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया था।

Advertisements
Ad 13
जब दो टावरों के बीच से काफी बदबू आने लगी तो पुलिस को खबर दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला के फंसे होने का पता चला था। महिला काफी संकरे गैप में फंसी हुई थी, जहां से बदबू उठ रही थी।
20190702_154423
जानकारी के मुताबिक, महिला सी टावर की 16वीं मंजिल की छत से गिरी है और 12वीं मंजिल पर गैप में पड़े स्लैब पर अटक गई थी। गिरकर फंसे होने की संभावना कम बताई जा रही है। ऐसा लगता है कि हत्या करके लाश फेंकी गई हो। गिरने पर चिल्लाने की आवाज शायद अगल-बगल के लोगों को सुनाई पड़ती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button