Breaking NewsEntertainment

सलमान के जन्मदिन पर दर्ज हुआ केस

मुम्बई। सलमान खान आज अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं, और ये कहना गलत नहीं होगा कि कोर्ट कचहरी से सलमान का पुराना नाता है। जी हां, अपने जन्मदिन के मौके पर सलमान खान को एक ऐसा तोहफा मिला है जो उन्हें या उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा।

आपको याद होगा बिग बॉस 11 में शुरूआती दौर में ही जुबैर खान नाम के एक कंटेस्टेंट आए थे जिन्हें उनकी बदसलूकी के चलते घर से बेघर कर दिया था। अब जुबैर ने सलमान खान के खिलाफ वडगांव कोर्ट लोनावला में केस दर्ज करवाया है। सलमान खान के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 व 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

Advertisements
Ad 13

दरअसल, बिग बॉस के घर में बतौर कंटेस्टेंट गए जुबैर खान को उनक व्यवहार के चलते घर से निकाल दिया गया था। शो के दौरान सलमान ने जुबैर के लिए आपत्तिजनक शब्द का प्रयोग किया था। जिसे लेकर अब जुबैर खान ने सलमान खान पर केस किया है। आपको बता दें कि सलमान खान 52 साल के हो गए।

उन्होंने मुंबई में अपने जन्मदिन को बड़े धूमधाम से मनाया। सलमान खान ने अपने दोस्तों और करीबियों के लिए शानदार पार्टी का आयोजन किया था। इस पार्टी में बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट की दुनिया के सितारे भी पहुंचे। महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्ष और बेटी जीवा के साथ पार्टी में पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button