Breaking NewsUttarakhand

दून में बरसे मेघा, मौसम हुआ खुशनुमा

देहरादून। आखिरकार मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई और शुक्रवार को दूनघाटी में मेघ बरसने शुरू हो गए। इस बारिश के साथ ही तापमान में गिरावट आ  गयी और दून वासियों को गर्मी की मार से थोड़ी राहत मिली।

गौरतलब है कि मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश के साथ ही तेज़ हवा और ओलावृष्टि तथा मैदानी क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी की संभावनाएं जताई थी। बावजूद इसके देहरादून में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश पड़ी। इस बारिश के साथ ही दूनघाटी का मौसम खुशनुमा हो गया।

Advertisements
Ad 27

IMG_20170616_193754

देरशाम तक दून घाटी में तेज हवाओं और गरज़ के साथ बारिश पड़ने का सिलसिला जारी था। वहीं दिल्ली और उसके आसपास भी बारिश पड़ने की खबरें प्राप्त हो रही हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button