Breaking NewsUttarakhand

दून में सरे बाज़ार बच्चे के अपहरण का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक बच्चे के अपहरण का प्रयास किये जाने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एफआरआई (फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट) गेट के बाहर से चार साल के बच्चे के अपहरण से हड़कंप मच गया। शोर सुनकर पहुंची पुलिस ने बालक को सकुशल बरामद कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी मानसिक रुप से बीमार बताया जा रहा है। उसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया।

Advertisements
Ad 29

कैंट पुलिस के मुताबिक एफआरआई में कार्यरत मिंटू के पिता बुधवार दोपहर चार साल के पोते अभिनव और पोती के साथ बाहर सामान खरीदने निकले थे। वह पोता और पोती को स्कूटर के पास छोड़कर सामान खरीदने लगे। इसी बीच एक व्यक्ति अभिनव को लाड-प्यार दिखाकर अपने साथ लेकर चल दिया। इस पर अभिनव की बहन ने शोर मचा दिया। मौके से गुजर रहे कांस्टेबल मुन्ना लाल ने आरोपी का पीछा किया।

पुलिस को आता देखकर आरोपी बालक को छोड़कर भाग गया। पीछा कर पुलिस ने उसे दबोच लिया। इंस्पेक्टर नदीम अतहर ने बताया कि बच्चा सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। पंडितवाड़ी चौकी पर ले जाकर आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि वह मानसिक रुप से बीमार है। वह लंबे समय से क्षेत्र में घूम रहा है और प्रेमनगर में रहता है। ऐसा प्रतीत होता है कि खेलते हुए बच्चा उसके साथ चला गया होगा। इसी बीच मानसिक रोगी के साथ बच्चा देखकर लोगों ने शोर मचा दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button