Ajab-GajabBreaking NewsNational

दुल्हन के घरवालों ने दूल्हे और बारातियों को बनाया बंधक, जानिए वजह

सारठ (झारखंड)। सारठ में एक शादी में दुल्हन को पुराने कपड़े देने पर विवाद हो गया। नाराज दुल्हन ने कुछ घंटों बाद शादी तोड़ दी। इसके अलावा, रस्म में दी गई रकम को वापस नहीं देने पर दूल्हा समेत 150 बारातियों को बंधक बना लिया। गांव वालों के बीच-बचाव के बाद बारातियों ने 3.50 लाख रुपए लौटाए। इसके बाद बारातियों को 12 घंटे के बाद छोड़ा गया। मामला सारठ थाना क्षेत्र के पिंडारी गांव का है। मामले की सूचना के बाद पुलिस पहुंची, लेकिन गांव वालों ने कहा कि यह समाज का मामला है। हम आपस में सुलझा लेंगे।

दरअसल, पिंडारी गांव निवासी निकहत फातेमा की शादी सोनारायठाढ़ी के आरिफ अंसारी के साथ तय हुई थी। शादी में साढ़े तीन लाख रुपए दिए थे। तय तारीख में बीते 18 जून मंगलवार को दुल्हा अपने परिजनके साथ बारात लेकर पिंडारी गांव पहुंचे। देर रात तक निकाह की रस्में पूरी हुईं। तभी दुल्हन के लिए जब दूल्हा पक्ष के लोगों ने पुराने कपड़े दिए तो दुल्हन पक्ष की महिलाएं पुराने कपड़े देख नाराज हो गईं।

Advertisements
Ad 13

इस पर दोनों पक्षों में काफी बहस हुई। इसके बाद सुबह दुल्हन ने शादी तोड़ दी। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ने के बाद गांव के लोगों ने दुल्हन पक्ष को समझाया, लेकिन परिवार वाले मानने को तैयार नहीं थे। इनका कहना था कि पहले रकम लैटाई जाए, तभी बारातियों को मुक्त किया जाएगा। उधर, बारातियों का कहना था कि हमने हमारी रीति के मुताबिक ही किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button