Breaking NewsWorld

दुर्घटना का शिकार हुआ यात्री विमान, पायलट की मौत

ओटावा। कनाडा में एक छोटा यात्री विमान और एक अन्य विमान आपस में टकरा कर दुर्घटनाग्रस्त हो गए। हादसे में छोटे विमान के पायलट की मौत हो गई है।

Advertisements
Ad 29

पुलिस ने बताया कि ओटावा से तकरीबन 30 किलोमीटर पश्चिम में ओंटारियो के कार्प में रविवार तड़के हुई दुर्घटना के कारणों का ठीक-ठीक पता नहीं है। सेसना विमान का पायलट अकेले विमान उड़ा रहा था। उसे घटनास्थल पर ही मृत घोषित कर दिया गया।

ट्रांसपोर्ट कनाडा के प्रवक्ता ने बताया कि दूसरे विमान टर्बोप्रॉप पाइपर पीए-42 को ओटावा के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भेजा गया, जहां वह सुरक्षित उतर गया। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
आपात सेवाओं के हवाले से सीबीसी से बताया कि पाइपर विमान के पायलट ने हवाई यातायात नियंत्रकों को बताया कि सेसना ने नीचे से उसे टक्कर मारी और उसके लैंडिंग गियर को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना में पाइपर विमान का पायलट और उसमें सवार यात्री, दोनों में से कोई घायल नहीं हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button