Breaking NewsNational

जानें कैसा रहेगा मौसम, कहां होगी बारिश और कब से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड?

उत्तर भारत में नवंबर महीने में ठंड बढ़ सकती है। देश के ज्यादातर हिस्सों में बारिश कम होगी। वहीं कुछ जगहों पर कोहरा भी पड़ सकता है।

नई दिल्ली। उत्तर भारत में नवंबर महीने में ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम, मध्य और पश्चिमी भारत समेत देश के बड़े हिस्से में नवंबर में अधिकतम तापमान के सामान्य से कम रहने का अनुमान है। IMD के डायरेक्टर जनरल मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि देश के ज़्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम अधिकतम तापमान रहने की संभावना है। जबकि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, उत्तर-पूर्व भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ हिस्सों में दिन का तापमान सामान्य से ज़्यादा रहने का अनुमान है।

महापात्र ने कहा कि मध्य और पूर्वी भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में कमजोर ‘ला नीना’ की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि ‘ला नीना’ की स्थिति दिसंबर 2025 से फरवरी 2026 तक बनी रहने का अनुमान है। आईएमडी प्रमुख ने कहा कि उत्तर-पश्चिम भारत और दक्षिणी प्रायद्वीप के कुछ क्षेत्रों को छोड़कर, जहां नवंबर में सामान्य से कम वर्षा होने की उम्मीद है। देश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से अधिक वर्षा होने का अनुमान है।

राजस्थान को 5 नवंबर के बाद बारिश से राहत मिलेगी

राजस्थान में हाल के दिनों में उदास आसमान और रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को परेशानी दी है। दो से तीन दिनों से कोटा और उदयपुर डिवीज़न सहित राज्य के कुछ हिस्सों में लगातार बूंदाबांदी हुई और धूप नहीं निकली, जिससे नमी बढ़ गई और दिन के तापमान में गिरावट आई। हालांकि, IMD ने 5 नवंबर से पश्चिमी राजस्थान में सूखे मौसम का अनुमान लगाया है, जिससे कुछ राहत मिलेगी।

Advertisements
Ad 28

मध्य प्रदेश में हो सकती है बारिश

मध्य प्रदेश में तीन वेदर सिस्टम के मिले-जुले असर से मौसम खराब बना हुआ है। इसकी वजह से प्रदेश में इस महीने बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर का महीना मानसून के वापस लौटने और सर्दियों की शुरुआत के बीच बदलाव का समय होता है। महापात्रा ने बताया, “कमज़ोर ला नीना और एक्टिव वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के मेल से अगले कुछ हफ़्तों में तापमान और बारिश के पैटर्न में काफ़ी बदलाव आएगा।”

ठंड और के साथ कोहरा भी पड़ सकता है

उत्तर भारत में नवंबर महीने में तापमान गिरने से ठंड बढ़ सकती है। वहीं, दिल्ली, यूपी समेत देश के इलाकों में कोहरा भी पड़ सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button