Breaking NewsEntertainment

कृति सेनन के रक्षाबंधन लुक पर बवाल, विवाद के चलते कंपनी ने हटाया विज्ञापन

ब्रांड 'जीवा' ने रक्षाबंधन विज्ञापन में कृति सेनन के कपड़े पर बवाल के बाद एड हटा दी है। सोशल मीडिया और कंगना रनौत के विरोध के बाद सांस्कृतिक भावनाएं आहत होने से बचाने के लिए ऐसा कदम उठाया गया है।

Bollywood News: ज्वेलरी ब्रांड GIVA ने रक्षाबंधन के अवसर पर जारी अपने हालिया विज्ञापन अभियान को सभी मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया है। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन को लेकर बनाया गया यह विज्ञापन सोशल मीडिया पर उनके पहनावे को लेकर उठी तीखी आपत्तियों के बाद विवादों में आ गया था। विवाद के तूल पकड़ने और चौतरफा आलोचनाओं के बाद कंपनी ने आखिरकार इस व्यावसायिक प्रचार को वापस लेने का निर्णय लिया।

कपड़ों पर विवाद और सोशल मीडिया का विरोध

इस प्रचार अभियान में कृति सेनन पारंपरिक त्योहार रक्षाबंधन मनाते हुए एक ब्रालेट-शैली के ब्लाउज, ड्रेप्ड स्कर्ट और केप में नजर आई थीं। विज्ञापन के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने इस तरह के पारंपरिक और पवित्र त्योहार के अवसर पर इस तरह के परिधान को अनुपयुक्त बताते हुए सवाल उठाने शुरू कर दिए। कई लोगों का तर्क था कि इस सांस्कृतिक उत्सव के लिए अधिक शालीन और पारंपरिक पोशाक का चुनाव किया जाना चाहिए था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button