Breaking NewsUttarakhand

मां गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए निरंतर जारी रहेंगे प्रभावी प्रयास : धामी

हरिद्वार में गंगा के जल की स्वच्छता को लेकर चलाए जा रहे प्रयासों को अब कुंभ 2027 से भी जोड़ा जा रहा है। प्रदेश सरकार का लक्ष्य है कि उत्तराखंड से गंगा का स्वच्छ जल आगे पहुंचे। इसके लिए सीवेज प्रबंधन से लेकर नदी की सफाई तक पर काम किया जा रहा है।

देहरादून। उत्तराखंड सरकार का प्रयास है कि उत्तराखंड से मां गंगा का निर्मल जल आचमन के लिए आगे जाए। इसके लिए नमामि गंगे परियोजना के तहत आधारभूत सुविधाएं विकसित करने के साथ लगातार स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। कुंभ 2027 की थीम भी शुद्ध और स्वच्छ गंगा जल होगी।

हरिद्वार में गंगा का स्वच्छ और निर्मल जल इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पीछे नमामि गंगे परियोजना के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) का निर्माण, नालों की टैपिंग और गंगा बंदी के दौरान चलाए गए व्यापक स्वच्छता अभियान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गंगा और उसकी सहायक नदियों के तटवर्ती शहरों में एसटीपी स्थापित करने के साथ छोटी-बड़ी बस्तियों से निकलकर नदी में गिरने वाले नालों को भी टैप किया गया है।

इस बार गंगा बंदी के दौरान हरिद्वार में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसमें विभिन्न विभागों के साथ धार्मिक, स्वयंसेवी और व्यापारिक संगठनों ने भाग लिया। अभियान के दौरान घाटों और नदी तटों से प्लास्टिक कचरा, पूजा सामग्री और नदी में प्रवाहित किए गए कपड़ों सहित 100 टन से अधिक कचरा एकत्र किया गया।

22 नाले एसटीपी से जोड़े

Advertisements
Ad 29

गंगा की स्वच्छता के लिए उत्तराखंड पेयजल निगम ने हरिद्वार में गंगा में गिरने वाले सभी 22 नालों को टैप कर उनकी निकासी एसटीपी से जोड़ दी है। शहर में कुल 145 एमएलडी क्षमता के पांच एसटीपी प्लांट संचालित हैं। वहीं, शिवालिक नगर में एक एसटीपी और विभिन्न स्थानों पर आठ सीवरेज पंपिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं।

मां गंगा हमारी आस्था, संस्कृति और जीवनदायिनी धरोहर हैं। इनकी निर्मलता और अविरलता बनाए रखना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नमामि गंगे परियोजना के तहत एसटीपी प्लांटों के निर्माण, नालों की टैपिंग और व्यापक स्वच्छता अभियानों से गंगा की स्वच्छता को नई गति मिली है। हमारा संकल्प है कि मां गंगा की स्वच्छता और पवित्रता को बनाए रखने के लिए निरंतर प्रभावी प्रयास जारी रहेंगे।

– पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button