एक दूजे के हो चुके दीपिका-रणवीर, शादी समारोह की तस्वीरें आई सामने

इटली के लेक कोमो से तस्वीरें आउट:
-
1 / 15
दोनों की शादी बेहद प्राइवेट तरीके से हुई है। आज दीपिका और रणवीर सिंधी रीति-रिवाजों से शादी कर रहे हैं। इटली में अब भी जश्न का माहौल है। यहां देखें लेक कोमो से दीपिका-रणवीर की शादी समारोह की तस्वीरें।
-
2 / 15
तस्वीरों से जाहिर होता है कि दीपिका और रणवीर की कोंकणी रिवाजों की शादी के दौरान सभी ने गोल्डन और व्हाइट कलर की ड्रेस पहनी।
-
3 / 15
तस्वीर में आप दीपिका की एक झलक देख सकते हैं। उन्होंने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी है और जूड़े में गजरा लगाया है और उनके पीछे सभी मेहमान हैं।
-
4 / 15
वेडिंग को अटेंड करते दीपिका और रणवीर। यहा हम दोनों की झलक बैक साइड से देख सकते हैं। दोनों को छाते से कवर किया गया है।
-
5 / 15
दीपिका और रणवीर को शादी समारोह स्थल तक ले जाते हुए दोनों को छाते से ढका गया है। ताकि उनके चेहरे की झलक किसी भी कैमरे में कैद न हो।
-
6 / 15
लेक कोमो में आयोजित इस समारोह में ज्यादा मेहमान नजर नहीं आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस शाही शादी में शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और फराह खान सहित केवल 40 लोगों के शामिल होने की खबर है।
-
7 / 15
इस समारोह में सुनील शेट्टी और उनकी पत्नी मना शेट्टी भी पहुंची। तस्वीर में आप मना शेट्टी को देख रहे हैं जो वोट से निकलकर दीपवीर की शादी अटेंड करने कोमो लेक पहुंची हैं।
-
9 / 15
दोनों की शादी लेक कोमो के हरे-भरे वातावरण के बीच हुई है। जहां चारों ओर हरियाली ही हरियाली नजर आ रही है।
-
10 / 15
शादी के लुकेशन पर सभी इन नावों के द्वारा पहुंचे।
-
11 / 15
अपने मेहमानों के साथ समारोह स्थल की ओर से साल ओढ़े हुए जाते दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण।
-
12 / 15
बॉलीवुड की इस जोड़ी ने अक्टूबर में अपने रिश्ते को सार्वजनिक करते हुए अपनी शादी की तारीख की घोषणा की थी। दोनों ने ही शादी के दौरान अपनी प्राइवेसी बेहद ख्याल रखा है।
-
13 / 15
Villa Balbianello के खूबसूरत लुकेशन का नजारा।
-
14 / 15
जहां पर दोनों की शादी हुई है वहां हर तरफ मनोरम नजारे हैं।
-
15 / 15
‘राम-लीला’, ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ जैसी फिल्मों में एक साथ काम करे चुके दीपिका और रणवीर 10 अक्टूबर को अपने परिवार वालों के साथ इटली के लिए रवाना हुए थे।