Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में खाई में गिरा वाहन, छह लोगों की मौत

देहरादून। उत्तराखंड के देवप्रयाग-ऋषिकेश मोटर मार्ग पर सकनिधार के समीप एक वाहन गहरी खाई में गिर गया। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में  गंभीर रूप से घायल एक महिला को 108 एंबुलेंस से एम्स ऋषिकेश भेजा गया जहां उसकी भी मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर मृतकों और घायलों को खाई से निकाला। पुलिस ने बताया कि वाहन देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा था।वाहन में रुद्रप्रयाग जिले के ऊखीमठ तहसील में कार्यरत मकान सिंह कोहली, उसकी पत्नी संपति देवी, बेटा पंकज सहित तीन लोग और सवार थे। अन्य लोगों की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

वाहन में दो पुरुष, तीन महिला और एक लड़की सवार थी। वहीं रुद्रप्रयाग में गुप्तकाशी-जाखधार मोटर मार्ग पर अज्ञात शव मिला है। प्रथम दृष्टया ठंड से मौत होना बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस मौजूद है।

मृतकों की सूची
-मकान सिंह  पुत्र श्री सती सिंह उम्र49
– पंकज पुत्र मकान सिंह उम्र 18
– सौपा पत्नी मकान सिंह उम्र 42,
(निवासी गांव झाँकरी पालकोट तहसील देवप्रयाग)
– फूलदेई पत्नी मदन सिंह उम्र,53,
-लक्ष्मी देवी पत्नी नरेंद्र सिंह उम्र 35 ,
-नेहा पुत्री नरेंद्र सिंह उम्र 15वर्ष
(निवासी गांव सेमा भरदार, रुद्रप्रयाग)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button