Breaking NewsNational

बिजली के स्मार्ट मीटर की आड़ में किया जा रहा था ये काम, पूरी खबर पढ़कर रह जाएंगे हैरान

बिहार में पूर्ण शराबबंदी होने का बाद भी अवैध रूप से शराब की तस्करी करने वाले कई गैंग सक्रिय हैं। हाल फिलहाल में राज्य में भारी मात्रा में शराब बरामद की गई है। अब मुजफ्फरपुर में बिजली के स्मार्ट मीटर की आड़ में शराब की तस्करी का मामला सामने आया है।

पटना। बिहार में शराब बैन है लेकिन आए दिन शराब की अवैध तस्करी के मामले सामने आते रहते हैं। ऐसे कई गैंग सक्रिय हैं जो चोरी छुपे शराब की तस्करी करते हैं। हाल ही में पटना से अवैध विदेश शराब की एक बड़ी खेप बरामद की गई और अब मुजफ्फरपुर में कंटेनर से अवैध शराब जब्त की गई है। बिजली के स्मार्ट मीटर की आड़ में शराब की तस्करी की जा रही थी।

शराब की अवैध तस्करी

राज्य में शराबबंदी के बावजूद तस्कर नए-नए हथकंडे अपनाकर शराब की खेप बिहार में पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। मुजफ्फरपुर के बेनीबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मार्ट मीटर की आड़ में की जा रही शराब तस्करी का खुलासा किया है। एनएच-27 पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक कंटेनर से भारी मात्रा में विदेशी शराब और बीयर बरामद की है।

पुलिस ने 3 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मौके से कंटेनर चालक और उपचालक समेत तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चालक की पहचान ओडिशा के बालासोर जिले के श्रीपंचली थाना क्षेत्र स्थित जाणुगंज गणेशपुर गांव निवासी रघुनाथ सहनी के रूप में की गई है, जबकि उपचालक की पहचान पियर थाना क्षेत्र के कैला बखरी निवासी रूपक कुमार के रूप में की गई है।

Advertisements
Ad 29

48 कार्टन बीयर बरामद

एसडीपीओ अलय वत्स ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दरभंगा की ओर से मुजफ्फरपुर आ रहे एक कंटेनर में विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर लाई जा रही है। सूचना के आधार पर एनएच-27 पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध कंटेनर को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कंटेनर के केबिन में बने गुप्त तहखाने से 102 कार्टन विदेशी शराब और 48 कार्टन बीयर बरामद की गई।

 

 

बिजली के स्मार्ट मीटर की आढ़ में हो रही थी सप्लाई

पुलिस जांच में पता चला कि कंटेनर में 650 कार्टन बिजली के स्मार्ट मीटर लोड थे और उसी की आड़ में शराब की खेप छिपाकर लाई जा रही थी। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि कंटेनर असम से स्मार्ट मीटर लेकर चला था और उसी के साथ शराब की खेप भी बिहार लाई जा रही थी। पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर लिया है और गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर शराब तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button