Uttarakhand: धामी कैबिनेट की बैठक में इन महत्वपूर्ण फैसलों पर लगी मुहर
कैबिनेट बैठक के दौरान दस प्रस्ताव रखे गए। जिसमें मेडिकल, शिक्षा और स्वास्थ्य व खेल को लेकर प्रस्ताव पास किए गए।

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस दौरान दस प्रस्ताव कैबिनेट में आए। इस दौरान मेडिकल इंटर्न के स्टाइपेंड और अधिकवक्ताओं के मानदेय को लेकर भी प्रस्ताव पास किए गए।
ये प्रस्ताव आए
- उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को विधानसभा पटल पर रखने को मंजूरी दी गई।
- उत्तराखंड कारागार की सेवा नियमावली के तहत अपर महानिरीक्षक कारागार के एक पद को संवर्गीय ढांचे में रखने को मंजूरी मिली।
- शासकीय अधिवक्ताओं के शुल्क की दरों का पुनर्निर्धारण होगा। सुप्रीमकोर्ट, हाई कोर्ट व अधीनस्थ न्यायालयों के अधिवक्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया।
-
17 सितंबर को आशीर्वाद का दीया जलेगा
17 सितंबर को धार्मिक स्थलों में आशीर्वाद का दीया जलेगा। आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यक्रम होंगे। जनसहभागिता के माध्यम से सभी लोग राष्ट्र निर्माण में स्वेच्छा से कोई भी जैसे वृक्षारोपण, सफाई कार्य कर सकते हैं। अलग-अलग संगठन को इसमें जोड़ना है। बच्चों के लिए अलग से प्रतियोगिता होंगी। नुक्कड़ नाटक से सरकार की उपलब्धि को जनता के बीच पहुंचाएंगे। नवाचार के लिए प्लेटफार्म बनेगा। बेस्ट नवाचार को पुरस्कृत किया जाएगा। विकसित भारत का एक कलश किसी एक चौराहे पर स्थापित होगा। उस चौराहे के नाम भी विकसित भारत के नाम से होगा




