Breaking NewsNational

पांवटा साहिब के इन क्षेत्रों में बाधित रहेगी बिजली आपूर्ति, विद्युत विभाग ने किया सूचित

पांवटा साहिब, (कमल सिंह कठैत)। हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब क्षेत्र की जनता बीते काफी समय से बिजली के संकट से जूझ रही है। लगभग रोजाना ही बाधित की जा रही विद्युत आपूर्ति की वजह से स्थानीय निवासियों का जीना मुहाल हो गया है। इसी क्रम में एक बार फिर से पावर कट किये जाने की पूर्व सूचना सामने आई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं को सूचित करते हुए कहा है कि मरम्मत के कार्यों के चलते कुछ समय के लिये विद्युत आपूर्ति बाधित की जाएगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार दिनांक 11.07.2020 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक शटडाउन किया जाएगा।

Advertisements
Ad 26

प्राप्त सूचना के अनुसार 33 केवी जीआईआरआई-आईटी बद्रीपुर और 33 केवी जीआईआरआई-पांवटा फीडर द्वारा गिरि नगर में 132-33 केवी सब-स्टेशन के रखरखाव व मरम्मत के लिए गिरि बिजलीघर प्राधिकरण द्वारा शटडाउन किया जाएगा। इस दौरान सूरजपुर, पटालियन, फ्रेंड्स कॉलोनी केदारपुर, भटावली और पल्हौरी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button