Breaking NewsNational

बांदीपुरा में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच एनकाउंटर, पढ़िये पूरी खबर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच रविवार को मुठभेड़ शुरू हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाबलों ने उत्तरी कश्मीर में बांदीपुरा के वटनीरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद इलाके की घेराबंदी की और तलाश अभियान चलाया।

उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान तब मुठभेड़ शुरू हो गयी जब आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ अभी चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button