Breaking NewsNational

गाजियाबाद में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 7 लोगों के मारे जाने की खबर

गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश के जनपद गाज़ियाबाद में रविवार को एक पटाखा फैक्ट्री में धमाका हो गया। इस विस्फोट में 7 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। बताया जा रहा है कि अभी 20 लोग मोदी नगर स्थित इस फैक्ट्री में फंसे हुए हैं। अचानक हुए धमाके से आसपास के इलाके में लोगों में दहशत का माहौल है। धमाके की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लंबे समय से इस इलाके में यह फैक्ट्री चल रही थी।

आसपास के घरों में भी चलता था पटाखा बनाने का काम
10 लोगों को बाहर निकाला गया है। यहां काम करने वालों में ज्‍यादातर महिलाएं ही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, फैक्‍ट्री यहां लंबे समय से चल रही थी। यहां केक में लगाई जाने वाली फुलझड़ी बनाई जाती थी। फैक्ट्री मालिक आसपास के घरों में कच्‍चा माल भिजवा कर पटाखे बनवाता था।

Advertisements
Ad 13
फैक्ट्री से निकाले गए शव। फैक्ट्री में धमाके से खफा लोगों ने प्रशासन को शव ले जाने से रोक दिया था।

घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी देहात नीरज जादौन, विधायक डॉ. मंजू शिवाच और भाजपा जिलाध्‍यक्ष दिनेश सिंघल को ग्रामीणों ने घेरा। ग्रामीण शवों को नहीं उठाने दे रहे थे। इसके अलावा शहीद नगर इलाके में भी एक फैक्ट्री में आग लगने की घटना सामने आई है। आग इतनी भीषण थी कि 10 दमकल की गाड़ियों ने कई घंटों बाद उस पर काबू पाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button