Breaking NewsWorld

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने एकबार फिर चीन पर खड़े किये सवाल, कही ये बात

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि चीन के चुप्पी साधने, धोखाधड़ी करने और पर्दा डालने की वजह से दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रसार हुआ है, जिसके लिए उसकी पूरी तरह जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

अमेरिका के 244वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को कई दिन बाद राष्ट्र को संबोधित करते हुए ट्रंप ने देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार वृद्धि के बावजूद कोविड-19 के खिलाफ देश की ”प्रगति” का बखान किया।

Advertisements
Ad 27

उन्होंने व्हाइट हाउस के प्रांगण से अपने संबोधन में कहा, ”हमने वेंलिटरों के निर्माण का रिकॉर्ड बनाया है। हमारे यहां दूसरे देशों के मुकाबले जांच की सबसे अच्छी सुविधा है। हम अपने देश में गाउन, मास्क और सर्जिकल उपकरण बना रहे हैं।”

उन्होंने महामारी के फैलने पर पर्दा डालने के लिए एक बार फिर बीजिंग पर आरोप लगाते हुए कहा, ”चीन के चुप्पी साधने, धोखाधड़ी करने और पर्दा डालने की वजह से दुनियाभर में कोरोना वायरस का प्रसार हुआ है, जिसके लिए उसे पूरी तरह जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button