Breaking NewsNational

तमिलनाडु में आर्मी का हेलिकॉप्टर हुआ दुर्घटनाग्रस्त, सेना के सीनियर अधिकारी परिवार सहित थे सवार

नई दिल्ली। तमिलनाडु के नीलगिरी में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। इस हेलिकॉप्टर में सेना के सीनियर अधिकारी सवार थे। जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में 14 लोग सवार थे जिसमें सेना के बड़े अफसर भी थे। अभी तक 4 लोगों के शव बरामद हुए हैं। ये हादसा तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में हुआ है।

यदि सूत्रों की मानें तो सूत्रों से मिली जानकारी से मुताबिक हेलीकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत (CDS Bipin Rawat) समेत सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी सवार थे और एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए जा रहे थे। हादसे के बाद तीन लोगों को बचाया चुका है। हालांकि अभी तक सेना की तरफ को किसी भी तरह की पुष्टि नहीं की गई है।

Advertisements
Ad 29

हेलीकॉप्टर में सवार थे 14 लोग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक हेलीकॉप्टर में 14 लोग सवार थे और एक सीनियर अधिकारी शामिल थे। हादसे के बाद तीन लोगों को बचाया चुका है और फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। फिलहाल लोगों को बचाने का काम चल रहा है, हालांकि अभी तक सेना की तरफ को इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि किन लोगों को बचाया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button