Ajab-GajabBreaking NewsNational

हाथी पर पत्थर फेंकना पड़ा भारी, जानिए पूरा मामला

मैसूरु में दो लड़कों को हाथी के ऊपर पत्थर फेंकना भारी पड़ गया है। उनके ऊपर 10-10 हजार रुपये को जुर्माना लगाया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ये एक्शन लिया गया है।

मैसूर। कर्नाटक में मैसूरु के नागरहोले रिजर्व फॉरेस्ट में हाथी पर पत्थर फेंकने वाले 2 बाइक सवारों की पहचान कर उन पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वन विभाग ने गुरुवार को दो ऐसे लोगों की पहचान की और उन पर जुर्माना लगाया, जिन्होंने नागरहोले टाइगर रिजर्व के अंदर H.D. कोटे-बावली रोड पर एक जंगली हाथी पर पत्थर फेंककर उसे उकसाने की कोशिश की थी। दोनों पर जुर्माना लगाया गया और लिखित माफीनामा देने के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

वायरल हुआ था हाथी पर पत्थर फेंकने का वीडियो

बता दें कि यह घटना 17 नवंबर को हुई, जब नागरहोले टाइगर रिजर्व के अनेमाला हाडी के रहने वाले 2 लोग- राजेश और सुमेश एक स्कूटर पर आए और सड़क किनारे चर रहे एक जंगली हाथी पर पत्थर फेंके। इस घटना का फुटेज, जिसे सबसे पहले ‘ट्रैवल वायनाड’ नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने रिकॉर्ड करके शेयर किया था, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसकी कड़ी आलोचना की। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए, कर्नाटक के वन मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने तुरंत जांच के आदेश दिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।

 

पत्थर फेंकने वालों ने सार्वजनिक रूप से मांगी माफी

Advertisements
Ad 29

मंत्री के निर्देशों पर अमल करते हुए, वन अधिकारियों ने तलाशी अभियान चलाया और दोपहिया वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर के जरिए दोनों लोगों का पता लगा लिया। इस कार्रवाई के बाद, आरोपियों के परिवार वालों ने अपनी गलती मानी और सार्वजनिक रूप से माफी मांगी। साथ ही, उन्होंने दूसरों से भी अपील की कि वे वन्यजीवों को नुकसान न पहुंचाएं।

किसी भी हाल में दोबारा नहीं होगी गलती

परिवार के एक सदस्य ने कहा, ‘हम जंगल के ठीक बगल में खेतों के बीच रहते हैं, जहां हाथी और हिरण भी आते-जाते हैं। अब तक उन्होंने हमें कभी कोई परेशानी नहीं दी, फिर भी हमारे लड़कों से गलती हो गई।’ उन्होंने आगे कहा कि हमने माफी मांगी है। अधिकारियों के आदेशों का पालन किया है और जुर्माना भी भर दिया है। अब से हम किसी भी हाल में अपने लड़कों को ऐसी हरकतें नहीं करने देंगे। इससे पहले, ओडिशा में भी एक युवक हाथी की पूंछ खींचते और सूंड छूकर चिढ़ाते हुए दिखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button