Breaking NewsUttarakhand

आर. ए. कंस्ट्रक्शंस के निदेशकों ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर भ्रामक एवं निराधार आरोपों का किया खंडन

राजेंद्र अग्रवाल ने सभी मीडिया संस्थानों एवं समाचार चैनलों से आग्रह किया कि निष्पक्ष पत्रकारिता के तहत उन्हें भी अपना पक्ष और वक्तव्य रखने का उचित अवसर प्रदान किया जाए।

देहरादून। शहर के प्रतिष्ठित संस्थान आर. ए. कंस्ट्रक्शंस के निदेशक राजेंद्र अग्रवाल, गायत्री अग्रवाल एवं शिवम अग्रवाल ने आज एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रसारित किए जा रहे भ्रामक एवं निराधार आरोपों का कड़ा खंडन किया है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि वे इस प्रकार के झूठे दुष्प्रचार के बहकावे में न आएं।

निदेशकों ने स्पष्ट किया कि उनकी कंपनी पिछले 20 वर्षों से उत्तराखंड में पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ कार्यरत है। अपनी मजबूत व्यावसायिक साख और विश्वसनीयता के बल पर ही कंपनी इतने लंबे समय से देहरादून शहर के मध्य अपना कार्यालय स्थापित कर सफलतापूर्वक कार्य कर रही है।

राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि पिछले लगभग चार-पांच महीनों से कुछ प्रतिद्वंद्वी कंपनियां असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर उनकी सामाजिक, व्यावसायिक और निजी छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से मीडिया तथा सोशल मीडिया पर अनर्गल व विवादित बयानबाजी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के बयानों के माध्यम से उन पर अनुचित दबाव बनाने का प्रयास किया जा रहा है, जिसकी पुष्टि इस बात से होती है कि इस दुष्प्रचार में उनकी पत्नी एवं पुत्र तक के नाम को घसीटा जा रहा है।

Advertisements
Ad 29

उन्होंने आमजन से अनुरोध किया कि यदि किसी भी व्यक्ति के मन में कंपनी या उनके परिवार के संबंध में कोई शंका अथवा प्रश्न हो, तो वह बिना किसी संकोच के सीधे उनसे मिलकर अपनी बात रख सकता है। उन्होंने कहा कि वे आमने-सामने बैठकर प्रत्येक प्रश्न का उत्तर देने और सभी शंकाओं का समाधान करने के लिए सदैव तैयार हैं।

उन्होंने आगे कहा कि बिना प्रमाण किसी व्यक्ति के निजी चरित्र का हनन करना भारतीय न्याय व्यवस्था की मूल धारणा के विपरीत है। उन्होंने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म एवं समाचार चैनलों से निवेदन करते हुए किसी भी समाचार को प्रसारित करने से पूर्व उसकी सत्यता जानने का अनुरोध किया है।

अंत में, उन्होंने सभी मीडिया संस्थानों एवं समाचार चैनलों से आग्रह किया कि निष्पक्ष पत्रकारिता के तहत उन्हें भी अपना पक्ष और वक्तव्य रखने का उचित अवसर प्रदान किया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button