Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखण्ड के इस जिले में महसूस हुए भूकंप के झटके, जानें कितनी रही तीव्रता

उत्तराखंड के चमोली जिले में बुधवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, एक ही दिन में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए जिस कारण लोगों के मन में भय फैल गया है।

देहरादून। भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न देशों में बीते कुछ समय से भूकंप की घटनाएं तेज होती जा रही हैं जिस कारण लोगों का भय बढ़ता चला जा रहा है। भारत के भी अलग-अलग राज्यों में बीते कुछ दिनों से भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार, राज्य के चमोली जिले में भूकंप आया है।

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?

नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने बुधवार को उत्तराखंड के चमोली जिले में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी है। बताया गया है कि चमोली में दो बार भूकंप आया। चमोली जिले में बुधवार 18 नवंबर को पहली बार भूकंप 10 बजकर 21 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र धरती से 10 किलोमीटर की गहराई में था। वहीं, चमोली जिले में दूसरा भूकंप 10 बजकर 52 मिनट पर आया। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.8 मापी गई है। वहीं, भूकंप का केंद्र धरती से 5 किलोमीटर की गहराई में था।

जम्मू-कश्मीर में 4 बार आया था भूकंप

Advertisements
Ad 29

आपको बता दें कि इससे पहले बीते 14 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में लगभग 12 घंटे के भीतर 4 बार भूकंप आने से हड़कंप मच गया था। इन सभी भूकंपों के केंद्र डोडा और किश्तवाड़ में मिले थे। पहला भूकंप देर रात 2 बजकर 38 मिनट पर किश्तवाड़ में आया जिसकी तीव्रता 3.3 मापी गई। फिर सुबह 8 बजकर 31 मिनट पर डोडा में भूकंप आया। इसकी तीव्रता 2.7 थी। इसके बाद डोडा में सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर भूकंप आया। इसकी तीव्रता 3.8 मापी गई। वहीं, चौथा भूकंप दोपहर 1 बजकर 9 मिनट पर डोडा में आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 2.9 मापी गई।

जानिए भूकंप क्यों आते हैं?

आपको बता दें कि भूकंप आने के समय धरती हिलने की मुख्य वजह धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। जब भूकंप आता है तो जमीन के अंदर जमी ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसी के कारण हमारी धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button