Breaking NewsNational
दिल्ली में पुराने मकान की छत गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका
दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक पुराने घर की छत गिरने से हादसा। कुछ लोगो के दबे होने की आशंका।

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में एक पुराने ग्राउंड +2 घर की छत गिरने से बड़ा हादसा हो गया।
सुबह करीब 10:30 बजे दमकल विभाग को इस घटना की कॉल मिली, जिसके बाद कुछ लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका के चलते दमकल की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।
हादसे में घायल हुए कुछ लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।




