Breaking NewsSports

वीरेंद्र सहवाग भी नहीं कर पाए ये कारनामा, अब केएल राहुल ने रच दिया इतिहास

न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पहले टेस्ट के दूसरे दिन केएल राहुल ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने सभी सेना कंट्रीज में जाकर टेस्ट में 50 से अधिक रनों की पारी खेल दी है।

IND Vs NZ : केएल राहुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में इतिहास रचने का काम किया। हालांकि उन्होंने पहले टेस्ट के दूसरे दिन अभी अर्धशतक ही लगाया है, फिर भी उनका नाम हिस्ट्री के पन्नों में दर्ज हो गया है। जो काम अपने पूरे करियर में वीरेंद्र सहवाग भी बतौर ओपनर नहीं कर पाए, वो राहुल ने कर दिया है। मैच के तीसरे दिन उनके पास और भी बड़ा कारनामा करने का मौका होगा। अब तक दो दिन का खेल पूरा हो गया है। इस बीच एक बार न्यूजीलैंड के पास मौका था कि वे राहुल को आउट कर सकते थे, लेकिन  वे बच गए, इसके बाद राहुल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

सेना कंट्रीज में जाकर सभी टीमों के खिलाफ 50 से अधिक रनों की पारी खेलने वाले पहले भारतीय ओपनर बने

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में 50 से अधिक रन की पारी खेलने के साथ ही राहुल अब सभी सेना कंट्रीज में अर्धशतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्हीं की जमीन पर शतक लगाने का काम किया है। अब चौथी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अर्धशतक लगाकर नाबाद हैं।

वीरेंद्र सहवाग भी नहीं कर पाए थे ये काम

यहां आपको बता दें कि SENA countries  से मतलब साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं। ध्यान रखिएगा कि यहां हम केवल ओपनर्स की बात कर रहे हैं। जो काम वीरेंद्र सहवाग अपने करियर में बतौर सलामी बल्लेबाज नहीं कर पाए, वो काम राहुल ने कर​दिया है। वीरेंद्र सहवाग ने ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड में टेस्ट शतक लगाया है। उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी एक शतक लगाया है, लेकिन तब वे ओपनिंग नहीं कर रहे थे। न्यूजीलैंड में तो सहवाग ने शतक तो दूर की बात है अर्धशतक भी नहीं लगाया है।

Advertisements
Ad 29

सुनील गावस्कर से थोड़ा सा पीछे हैं केएल राहुल

ये तो रही भारतीय टीम की बात, लेकिन इस साथ ही अगर एशिया के टेस्ट ओपनर्स की बात की जाए तो अब त​क राहुल सेना कंट्रीज के खिलाफ 13 बार 50 से अधिक रनों की पारी खेल चुके हैं। अब उनसे आगे केवल सुनील गावस्कर ही हैं। सुनील गावस्कर ने सेना देशों के खिलाफ 19 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। राहुल ने अब श्रीलंका के दमुथ करुणारत्ने को पीछे कर दिया है, जिन्होंने एशियन ओपनर्स के तौर पर सेना देशों में 12 बार 50 प्लस रन की पारी खेली है।

राहुल अभी 52 रन बनाकर नाबाद, तीसरे दिन लगा सकते हैं शतक

जब दूसरे दिन का खेल खत्म हुआ, तब तक राहुल 116 बॉल पर 52 रन बनाकर नाबाद थे। उन्होंने अपनी इस पारी में पांच चौके लगाए। अब उनकी कोशिश होगी कि तीसरे दि अपना शतक पूरा किया जाए, ताकि वे भारत के पहले ऐसे ओपनर हो जाएं, जिन्होंने सभी सेना कंट्रीज में टेस्ट शतक लगाया है। इस बड़े मुकाम से वे केवल 48 ही रन की दूरी पर हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button