Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखण्ड में दिखाई देगा जलवायु परिवर्तन का असर, जानिए कैसे रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और बदले मौसम के पैटर्न का सीधा असर नवंबर की ठंड पर देखने को मिल रहा है। आमतौर पर नवंबर में सुबह-शाम के साथ दिन के समय भी ठंड परेशान करती है। हालांकि इस बार अभी तक नवंबर में मौसम शुष्क बना हुआ है।

देहरादून। जलवायु परिवर्तन और मौसम के बदले पैटर्न का सीधा असर तापमान पर देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि नवंबर का आखिरी सप्ताह भी शुष्क रहेगा और ठंड से राहत मिलेगी। हालांकि सुबह-शाम हल्का कोहरा और सर्द हवाएं पहाड़ से मैदान तक ठंड महसूस होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 20 नवंबर को प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। जबकि अन्य अधिकतर जगहों में मौसम शुष्क रहेगा। आने वाले दिनों की बात करें तो 21 से 25 नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। पहाड़ से मैदान तक दिन भी चटक धूप खिलने से तापमान भी सामान्य के आसपास रहने का अनुमान है।

Advertisements
Ad 29

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन और बदले मौसम के पैटर्न का सीधा असर नवंबर की ठंड पर देखने को मिल रहा है। आमतौर पर नवंबर में सुबह-शाम के साथ दिन के समय भी ठंड परेशान करती है। हालांकि इस बार अभी तक नवंबर में मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश के आंकड़ों पर नजर डालें तो प्रदेश भर में अभी तक 44 फीसदी कम वर्षा हुई है। महीने के शुरुआती दिनों में ही बारिश होने से ठंड का एहसास हुआ था।

वहीं, बृहस्पतिवार के मौसम की बात करें तो दून का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री इजाफे के साथ 26.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि रात का न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री बढ़ोतरी के साथ 11.4 डिग्री रहा। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों में भी रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button