Breaking NewsEntertainmentNationalUttarakhand

फेमिना मिस इंडिया में अनुकृति के बढ़ते कदम

देहरादून। मिस इंडिया उत्तराखंड अनुकृति गुसाईं ने मुंबई में चल रही फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के सब कांटेस्ट मिस एक्टिव के टॉप-5 में जगह बना ली है। इस कांटेस्ट में मिस इंडिया के सभी 30 फाइनलिस्ट ने हिस्सा लिया था।

27 मई से मुंबई में शुरू हुए फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में अनुकृति गुसाईं उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। अनुकृति मिस इंडिया के ताज की प्रबल दावेदारों में से एक हैं।

मीडिया से बातचीत में अनुकृति ने बताया कि सब कांटेस्ट मिस एक्टिव के टॉप-5 में जगह बनाकर मैं काफी खुश हूं। हालांकि यह कांटेस्ट मेरे लिए ज्यादा कठिन नहीं था।

अनुकृति कहती हैं मैं उत्तराखंड से हूं, यहां के लोगों में अन्य लोगों की अपेक्षा ज्यादा स्टेमिना होता है। इसके अलावा मैं बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर भी रही हूं। स्कूल हो, कालेज हो या फिर जॉब मैने कभी भी बास्केटबॉल खेलना नहीं छोड़ा।

सब कांटेस्ट के दौरान लोग उत्तराखंड, उत्तराखंड… कहकर चियर कर रहे थे। जो मेरे लिए काफी प्राउड मूमेंट था। हमारी टीशर्ट में उत्तराखंड लिखा गया था। यहां इवेंट के दौरान कोई मुझे अनुकृति के नाम से नहीं पुकारता है, सब उत्तराखंड कहकर पुकारते हैं। काफी अच्छा लगता है इतने बड़े प्लेटफार्म में अपने राज्य का प्रतिनिधित्व करना।

अनुकृति कहती हैं कि मुझे आज खिलाड़ी का फायदा मिला है। सब कांटेस्ट में टॉप पर बने रहने का फायदा मिस इंडिया के ग्रैंड फिनाले में मिलेगा।

मिस इंडिया के रैंप में उतरी गंगा

देर रात मुंबई में मिस इंडिया के रैंप में गंगा उतरी। ट्रेडिशनल वियर सब कांटेस्ट में अनुकृति ने गंगा की ड्रेस पहनकर रैंप पर वॉक किया। अनुकृति को इसके लिए काफी तारीफ मिली। इस सब कांटेस्ट में 30 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। बता दें कि मिस इंडिया कांटेस्ट के लिए अनुकृति ने खुद ही यह ड्रेस तैयार की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button