Breaking NewsNational

हरियाणा के सोनीपत में गैंगवार, बंबीहा गैंग के शूटर दीपक मान की हत्या

हरियाणा के सोनीपत में बंबीहा गैंग के शूटर दीपक मान की कई गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। उसके शव को हरसाना गांव से बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में बड़ी गैंगवार का मामला सामना आया है। बंबीहा गैंग के शूटर दीपक मान की हत्या कर दी गई है और उसका गोलियों से छलनी शव सोनीपत के हरसाना गांव से बरामद किया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दीपक मान फरीदकोट का रहने वाला था और पंजाब का कुख्यात गैंगेस्टर था। दीपक मान पर हत्या, हत्या की कोशिश समेत दर्जनभर संगीन मामले दर्ज थे। शव मिलने की सूचना के बाद सोनीपत सदर थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisements
Ad 29

कुख्यात गैंगेस्टर गोल्डी बराड़ ने ली हत्या की जिम्मेदारी

सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया है। शूटर दीपक मान की हत्या की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगेस्टर गोल्डी बराड़ ने फेसबुक पोस्ट के जरिए ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button