Breaking NewsNational

गहलोत ने कहा- मोदी थोपते हैं “मन की बात”

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘मोदी जाएंगे, अच्छे दिन आएंगे।’’ जालौर में आज एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा, ‘‘मोदी जी जाएंगे, अच्छे दिन आएंगे। मोदी मन की बात थोपते हैं, लेकिन राहुल गांधी कहते हैं कि लोग क्या कहते हैं उसे सुनो और ऐसे वादे मत करो जिन्हें पूरा नहीं किया जा सकता।’’

गहलोत ने कहा कि मौजूदा लोकसभा चुनाव संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए है। लोगों को गुमराह करना एक अलग बात है, लेकिन मोदी ने अपने जोधपुर भ्रमण के दौरान कई बातें की जो आपने पढ़ी होगी। यह उनके पद की गरिमा को शोभा नहीं देता। मोदी ने जिस तरह से केन्द्र की योजनाओं को लागू करने में राज्य सरकार पर सहयोग नहीं करने के आरोप लगाए हैं, वह सब झूठ है।

Advertisements
Ad 29

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कहा कि पिछले पांच वर्षों में मोदी सरकार ने केवल ‘जुमलेबाजी’ की है। मोदी सरकार बेरोजगारी को रोकने और किसानों की आय दोगुनी करने में असफल रही है। देश में तनाव और घृणा का माहौल है। ये लोग (भाजपा) धर्म और जाति के नाम पर राजनीति करना चाहते हैं। पायलट ने कहा कि यह चुनाव भविष्य का है और संवैधानिक संस्थाओं को बचाने का है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button