Breaking NewsUttarakhand

मुख्यमंत्री ने आपदा पीड़ितों का हालचाल जाना, हर संभव सहायता का दिया आश्वासन

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आईटीबीपी अस्पताल जोशीमठ में भर्ती घायलों से मिलकर उनका हालचाल जाना।

IMG-20210209-WA0005

इसके साथ ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आपदा प्रभावित सीमांत गांव क्षेत्र रैणी जाकर वहाँ की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

IMG-20210209-WA0002

Advertisements
Ad 29

मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को हर सम्भव सहायता के प्रति आश्वस्त किया। उन्होंने जिलाधिकारी चमोली को निर्देश दिये कि कनेक्टीवीटी से कट गये गांवों में आवश्यक वस्तुओं की कमी न रहे।

 

IMG-20210209-WA0001

रविवार को तपोवन क्षेत्र में हुई भीषण त्रासदी मे जिले के जोशीमठ ब्लाक के सीमांत क्षेत्र के 13 गांवो का सडक संपर्क टूट गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button