Breaking NewsUttarakhand

दूनघाटी में बदला मौसम का मिज़ाज

देहरादून। राजधानी देहरादून में अचानक घुमड कर आये बादलों ने बरसना शुरु कर दिया। दूनघाटी में अचानक गरज के साथ हुई बारिश से जहाँ तापमान में गिरावट आयी तो वहीं मौसम भी सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।

यदि मौसम विभाग की मानें तो उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों में छह जून तक हल्की बूंदा-बांदी जारी रहेगी। इन क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना फिलहाल नहीं के बराबर है। वहीं, राजधानी समेत आसपास के क्षेत्रों में मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है।

Advertisements
Ad 29

दूनघाटी में अचानक हुई बारिश का स्थानीय निवासियों समेत पर्यटकों ने जमकर आनन्द उठाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button