Ajab-GajabBreaking NewsNational

गूगल मैप ने दंपति को दिखाया ऐसा रास्ता, 15 फीट गहरे कुएं में जा गिरी कार, जानिए पूरा किस्सा

अचानक कुएं में कार के गिरने से दंपति हैरान रह गए। वो अपनी जान बचाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगे। इस मामले की जांच कर रहे अधिकारियों ने बताया कि दंपति कार चलाते समय गूगल मैप का सहारा ले रहे थे।

कोच्चि। केरल में सड़क हादसे का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। कोच्चि जिले के पट्टीमैटम के पास एक दंपति की कार 15 फीट गहरे कुएं में गिर गई। हालांकि, हादसे में दोनों लोग चमत्कारिक ढंग से बच गए हैं।शनिवार को कोच्चि पुलिस ने यह जानकारी दी है।

कार पर से खो दिया नियंत्रण
इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए पट्टीमैटम अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सड़क पर एक गहरा गड्ढा था लेकिन दंपति को उसके बारे में पता नहीं था। जब कार वहां से गुजरी तो उन्होंने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया।

16 फीट गहरे कुएं में जा गिरी कार

इसके बाद कार दुकान से जा टकराई और पास में मौजूद कुएं में गिर गई। कार के अंदर पति-पत्नी सवार थे। कार के साथ ही दंपति 16 फीट गहरे कुएं में जा गिरे। इस हादसे के चलते दोनों लोग घायल भी हो गए।

रात में गूगल मैप का कर रहे थे इस्तेमाल

बचाव दल के अधिकारी ने बताया कि ये हादसा शुक्रवार रात नौ बजे के आसपास हुआ है। अधिकारी ने कहा कि कार की रफ्तार तेज रही होगी। दंपति शायद गूगल मैप का इस्तेमाल कर रहे थे। जब कार को कुएं से बाहर निकाला गया तो उनके फोन पर गूगल मैप ऐप चल रहा था।

Advertisements
Ad 13

इस तरह निकाला गया बाहर

उन्होंने बताया कि चूंकि कुएं में पानी कम था इसलिए दंपति कार के पिछले दरवाजे से सुरक्षित बाहर निकल पाए। मदद पहुंचने तक वे (दंपति) कुएं के अंदर ही खड़े रहे। स्थानीय लोगों ने और बचाव अधिकारियों ने कुएं के अंदर से दोनों को सुरक्षित निकाला।

हो सकता था बड़ा हादसा

अधिकारी ने बताया कि अगर कुआं पानी से भरा होता तो स्थिति अलग हो सकती थी।  उन्होंने बताया कि कुएं के अंदर सीढ़ी लगाकर दंपति को बाहर निकाला गया। दंपति को मामूली खरोंचे आई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button