Breaking NewsUttarakhand

उत्तराखंड में इस जेल से दो कैदी हुए फरार, पुलिस महकमे में हड़कंप

कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था तो राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है।

हरिद्वार। जिला कारागार रोशनाबाद से शुक्रवार की देर रात दो कैदी रामलीला और निर्माण कार्य का फायदा उठाकर फरार हो गए, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस दोनों कैदियों की तलाश में जुटी है। कैदियों के फरार होने से जेल प्रशासन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, कैदी पंकज निवासी रुड़की और राजकुमार निवासी गोंडा उत्तर प्रदेश रोशनाबाद जेल में बंद थे। पंकज हत्या के मामले में आजीवन कारावास काट रहा था तो राजकुमार अपहरण के मामले में विचाराधीन कैदी है। बताया जा रहा है की रामलीला जेल में चल रही थी। साथ ही कुछ निर्माण भी कराया अंदर चल रहा है। जिसको लेकर एक सीढी लगी हुई थी।

Advertisements
Ad 29

इसी बीच मौके का फायदा उठाकर दोनों कैदी फरार हो गए। ऐसे में जेल प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो थे है। फिलहाल जेल प्रशासन से सम्पर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका। उधर पुलिस अधिकारियों का कहना कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button