Breaking NewsNational

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, दो नाबालिगों समेत 6 की मौत

नोएडा। दिल्ली के पास ग्रेटर नोएडा में रविवार रात घने कोहरे के कारण एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई। हादसे में दो नाबालिगों समेत 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य जख्मी हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग उत्तर प्रदेश के संभल जिले के रहने वाले हैं, जो दिल्ली जा रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त कार के साथ एक कार और थी। आशंका है कि रात को कोहरे के कारण दनकौर इलाके में ड्राइवर को रास्ता नजर नहीं आया और उनकी कार सड़क किनारे खेरली नहर में फिसल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने सभी लोगों को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल भेजा। जहां 6 को मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों में महेश (35), किशनलाल (50), नीरेश (17), मालू (12), राम खिलाड़ी (75) और नेत्रपाल (40) शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button