Breaking NewsNational

गुजरात में खाता भी नहीं खोल पाई कांग्रेस, सभी सीटों पर भाजपा को बढ़त

अहमदाबाद। लोकसभा चुनाव 2019 के लिए गुरुवार को हो रही वोटों की गिनती में भारतीय जनता पार्टी गुजरात की सभी 26 सीटों पर आगे चल रही है। गांधीनगर सीट से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉ. सी. जे. चावड़ा से 1,98,279 वोटों से आगे चल रहे हैं। जामनगर सीट से भाजपा की पूनमबेन हेमतभाई माडम निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के कंडोरिया मुलुभाई रणमलभाई से 94,161 वोटों से आगे चल रही हैं। जूनागढ़ सीट से भाजपा के राजेशभाई नारणभाई चुडासमा कांग्रेस प्रत्याशी वंश पुंजाभाई भीमाभाई से 37,148 वोटों से आगे चल रहे हैं। कच्छ सीट से भाजपा के चावड़ा विनोद लखमशी कांग्रेस के नरेश नाराणभाई महेश्वरी से 40,702 मतों से आगे चल रहे हैं।

खेडा सीट से भाजपा के चौहाण देवुसिंह कांग्रेस प्रत्याशी बिमल शाह से 34,970 वोटों से आगे चल रहे हैं। महेसाणा लोकसभा सीट से शारदाबेन अनिलभाई पटेल कांग्रेस उम्मीदवार ए. जे. पटेल से 11,354 मतों से आगे हैं। नवसारी सीट से भाजपा के सी. आर. पाटिल निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के धर्मेशभाई भीमभाई पटेल से 99,902 वोटों से आगे चल रहे हैं।

पंचमहाल सीट से भाजपा के रतनसिंह मगनसिंह राठौड़ कांग्रेस प्रत्याशी वेचातभाई कुबेरभाई खांट से 23,975 वोटों से आगे चल रहे हैं। पाटण सीट से भरतसिंहजी शंकरजी डाभी कांग्रेस के जगदीश ठाकोर से 32,144 मतों से आगे चल रहे हैं। पोरबंदर से भाजपा प्रत्याशी रमेशभाई लवजीभाई धडुक कांग्रेस के ललित वसोया से 45,624 वोटों से आगे हैं। अहमदाबाद पूर्व लोकसभा सीट से भाजपा के हसमुखभाई सोमाभाई पटेल कांग्रेस की गीताबेन पटेल से 45,622 वोटों से आगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button