Breaking NewsUttarakhand

गुस्सायी बीवी ने ऑफिस पहुंचकर पति को जमकर पीटा, जानिए पूरा किस्सा

रुड़की। उत्तराखंड के रुड़की से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घर पर पति के साथ हुआ विवाद पत्नी को इतना नागवार गुजरा कि वह उसके दफ्तर पहुंची और खरी खोटी सुनाने लगी। पति ने विरोध किया तो पत्नी ने दफ्तर में ही उसकी पिटाई कर दी। बीच बचाव कराने आए दफ्तर के लोगों के साथ भी महिला ने अभद्रता की।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह मामला शांत कराया। इसके बाद पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। मामला उत्तराखंड के रुड़की का है। जानकारी के मुताबिक, सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कर्मचारी अपने परिवार के साथ सरकारी आवास में रहता है।
images (4)
सरकारी आवास के पास ही कर्मचारी का दफ्तर है। बृहस्पतिवार की सुबह दंपति में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद देख परिजनों ने किसी तरह दोनों को शांत कराया। इसके बाद कर्मचारी अपने दफ्तर चला गया।
लेकिन गुस्से से भरी बैठी पत्नी भी कुछ देर बाद पति के दफ्तर पहुंच गई और दूसरे कर्मचारियों के सामने ही पति को खरी खोटी सुनाने लगी। पति ने उसे शांत कराने की कोशिश की, लेकिन वह हंगामा करती रही।

Advertisements
Ad 29

इस पर पति का पारा चढ़ गया। उसने पत्नी को रोकने की कोशिश की तो उसने दफ्तर में ही पति की पिटाई कर दी। बीच बचाव की कोशिश कर रहे कर्मचारियों से भी अभद्रता की। कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस दोनों को कोतवाली ले आई। यहां भी दोनों में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने कार्रवाई की चेतावनी देकर दोनों को शांत किया। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि दोनों के बीच पारिवारिक विवाद हो गया था। दोनों को समझाकर घर भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button