Breaking NewsUttarakhand

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से की शिष्टाचार भेंट

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने शिष्टाचार भेंट की। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय उत्तराखण्ड के दौरे पर हैं तथा वह चारधाम यात्रा दर्शन के लिए देवभूमि उत्तराखण्ड पहुंचे हैं।

Advertisements
Ad 29

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने उनसे भेंटकर विभिन्न समसमायिक विषयों पर चर्चा की तथा उन्हें राजभवन स्थित बोनसाई गार्डन का भी भ्रमण कराया। इस दौरान राज्यपाल की उनसे राजभवन हरियाणा एवं हरियाणा राज्य में शासन एवं प्रशासन की बैस्ट प्रैक्टिसिस के बारे में भी चर्चा हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button