Breaking NewsUttarakhand

गंगा में डूबा हरियाणा का युवक, तलाश में जुटी पुलिस

ऋषिकेश। थाना मुनिकीरेती के नीम बीच तपोवन में एक युवक गंगा में नहाते वक्त डूब गया। युवक की तलाश में एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने सर्च अभियान चला रही है।

मुनिकीरेती थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि चार दोस्त हरियाणा से घूमने आए थे,जो तपोवन एक होटल में रुके थे। शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे सभी दोस्त नहाने के लिए नीम बीच गए थे।

Advertisements
Ad 29

नहाने के दौरान सुमित (35 वर्ष) पुत्र अमीर सिंह निवासी ग्राम मिताथल थाना भिवानी हरियाणा तेज बहाव आकर गंगा में बहा गया। जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश करने के लिए गंगा में सर्च अभियान चलाया लेकिन युवक का पता नहीं चला।

अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया रविवार को फिर युवक की तलाश की जाएगी। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि युवक के मित्रों ने गंगा में डूबे युवक के स्वजन को सूचित कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button