भौम प्रदोष व्रत एव मंगला गौरी व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर
समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि 'भौम प्रदोष व्रत' एवं 'मंगला गौरी व्रत' के पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती आप सभी पर अपनी कृपा बरसाएं, यही मंगल कामना है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भौम प्रदोष व्रत एव मंगला गौरी व्रत के पावन अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं एवं सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी श्रद्धालुओं एवं समस्त देशवासियों को ‘भौम प्रदोष व्रत’ एव ‘मंगला गौरी व्रत’ के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। भौम प्रदोष व्रत और मंगला गौरी व्रत का एक ही दिन पड़ना शिव-शक्ति की आराधना का एक अत्यंत दुर्लभ और पवित्र संयोग है।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने भौम प्रदोष व्रत एवं मंगला गौरी व्रत का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान शिव को समर्पित प्रदोष व्रत यदि मंगलवार के दिन पड़े, तो उसे ‘भौम प्रदोष व्रत’ कहते हैं। इस दिन शिव जी की पूजा की जाती है। वहीं सावन या भाद्रपद मास के मंगलवार को माता पार्वती (गौरी) के निमित्त मंगला गौरी व्रत रखा जाता है, ये व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन व्रत रखने से अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और मंगल दोष के निवारण का आशीर्वाद मिलता है।
समाजसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ‘भौम प्रदोष व्रत’ एवं ‘मंगला गौरी व्रत’ के पावन अवसर पर देवाधिदेव महादेव और माता पार्वती आप सभी पर अपनी कृपा बरसाएं, यही मंगल कामना है।




