Breaking NewsUttarakhand
समस्त देशवासियों को हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर
जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- बल, बुद्धि, विद्या के दाता भगवान महावीर श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं ‘शिक्षा रत्न’ की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भगवान श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव ‘हनुमान जयंती’ के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों और सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
इस पावन अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- भगवान श्री हनुमान जी की जयंती के पावन अवसर पर आप सभी श्रद्धालुओं एवं समस्त देश वासियों को मंगलमय शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम जी के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा आप सभी पर बनी रहे।

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- बल, बुद्धि, विद्या के दाता भगवान महावीर श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है। ॐ हनुमते नमः




