Breaking NewsUttarakhand

परिश्रमी बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं : वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- हमारे बुनकरों का योगदान आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उद्योग लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करता है और स्वदेशी की भावना को मजबूत करता है।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ के अवसर पर परिश्रमी बुनकरों, हस्तशिल्पियों एवं समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- भारतीय कला संस्कृति को वैश्विक पटल पर नई ख्याति प्रदान करने वाले हमारे परिश्रमी बुनकरों एवं हस्तशिल्पियों को ‘राष्ट्रीय हथकरघा दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! आइए, Vocal for Local के मंत्र को आत्मसात करते हुए ‘आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर प्रदेश’ के निर्माण हेतु एकजुट हों और अपने स्वदेशी उद्यमों, शिल्प परंपराओं व कला को संवर्धित करने का संकल्प लें।

Advertisements
Ad 29

भाजपा नेत्री वंशिका सोनकर ने कहा- भारतीय हथकरघा उद्योग देश की संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हथकरघा उद्योग से जुड़ें लोगों के तकनीकी विकास व आर्थिक उन्नति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। भारत की सांस्कृतिक धरोहर के प्रतीक, Handlooms & Handicrafts, हमारी सभ्यता की जीवंत कहानी कहते हैं। ये न केवल कला और शिल्प का अनमोल संगम हैं, बल्कि देश के हर कोने से उभरती सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं का दर्पण भी हैं।

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- हमारे बुनकरों का योगदान आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह उद्योग लाखों लोगों को रोजगार प्रदान करता है और स्वदेशी की भावना को मजबूत करता है। आइए, इस राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर हम संकल्प लें कि हम अपने हथकरघा उत्पादों को अपनाएंगे, अपने कारीगरों का सम्मान करेंगे और उनकी कला को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button