Breaking NewsUttarakhand

हिंदू नव वर्ष और चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं: वंशिका सोनकर

पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- माँ दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ भी आज से हो रहा है। यह समय आत्मशुद्धि, साधना और शक्ति उपासना का है। भगवती दुर्गा की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से भर जाए।

देहरादून। युवा भाजपा नेत्री, प्रसिद्ध समाज सेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी की नगर निगम पार्षद वंशिका सोनकर ने समस्त देशवासियों को चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष (विक्रमी संवत 2083) के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Advertisements
Ad 27

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में पार्षद वंशिका सोनकर ने कहा- आप सभी को मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि एवं हिन्दू नववर्ष (विक्रमी संवत 2083) के शुभारंभ की हार्दिक शुभकामनाएं। आदि शक्ति की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और आरोग्यता से परिपूर्ण हो। नव वर्ष नई ऊर्जा, सकारात्मकता और नए संकल्पों को साकार करने का प्रतीक बने।

समाजसेवी वंशिका सोनकर ने कहा- नव प्रभात, नव उमंग, नव आशा, नव ऊर्जा! चैत्र शुक्ल प्रतिपदा का यह पावन दिवस भारतीय संस्कृति में नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह दिन सृष्टि रचना, प्रभु राम के राज्याभिषेक और विक्रम संवत के शुभारंभ का प्रतीक है। साथ ही, माँ दुर्गा के नौ दिव्य रूपों की उपासना के पावन पर्व चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ भी आज से हो रहा है। यह समय आत्मशुद्धि, साधना और शक्ति उपासना का है। भगवती दुर्गा की कृपा से आपका जीवन सुख, समृद्धि और सफलता से भर जाए। आप सभी को हिंदू नव वर्ष एवं चैत्र नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं अंनत शुभकामनाएँ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button