Breaking NewsUttarakhand

आप सभी को श्री कृष्णजन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आज यानी 16 अगस्त, शनिवार को देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। उनके जन्म के शुभ अवसर पर ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव “श्री कृष्ण जन्माष्टमी” के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- समस्त देशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

Advertisements
Ad 26

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आज यानी 16 अगस्त, शनिवार को देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद मास की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में हुआ था। उनके जन्म के शुभ अवसर पर ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन भगवान श्री कृष्ण के प्रत्येक मंदिर को बहुत खूबसूरत तरह से सजाया जाता है और प्रभु श्रीकृष्ण जी की पूजा की जाती है।

उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जिसे जन्माष्टमी वा गोकुलाष्टमी के रूप में भी जाना जाता है, एक वार्षिक हिंदू त्योहार है जो विष्णुजी के दशावतारों में से आठवें और चौबीस अवतारों में से बाईसवें अवतार श्रीकृष्ण के जन्म के आनन्दोत्सव के लिये मनाया जाता है।

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारी, हे नाथ नारायण वासुदेवा, एक मात स्वामी सखा हमारे, हे नाथ नारायण वासुदेवा। जय श्री कृष्ण। आओ उनके गुण गाएं, सब मिल के जन्माष्टमी मनायें। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button