Breaking NewsUttarakhand

समस्त देशवासियों को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं : भावना पांडे

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भारत में प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को खास अंदाज में कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हैं।

देहरादून। उत्तराखंड की बेटी, राज्य आंदोलनकारी एवँ प्रसिद्ध समाजसेवी भावना पांडे ने भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव “श्री कृष्ण जन्माष्टमी” के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं दी हैं।

इस पावन अवसर पर अपने शुभकामना संदेश में समाजसेवी भावना पांडे ने कहा- समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन व पुनीत अवसर पर हार्दिक बधाई एवँ शुभकामनाएं। भक्ति और उल्लास का यह पर्व प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आए, ईश्वर से यही कामना है।

उत्तराखंड की बेटी भावना पांडे ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव भारत में प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोग अपने प्रियजनों को खास अंदाज में कृष्ण जन्माष्टमी की बधाई देते हैं। सारे जगत को अपनी अनुपम लीलाओं से मोहित करने वाले महान योगी को कोटि कोटि प्रणाम। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्री कृष्ण की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे। जय श्रीकृष्ण!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button