Breaking NewsUttarakhand
अजय सोनकर ने दी नागपंचमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी एवं वार्ड संख्या 18 इंदिरा कॉलोनी, चुक्खुवाला के पूर्व नगर निगम पार्षद अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने पवित्र श्रावण मास के नाग पंचमी पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।

अपने शुभकामना सन्देश में अजय सोनकर उर्फ घोंचू भाई ने कहा- “पवित्र श्रावण मास के नाग पंचमी पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ, देवाधिदेव महादेव जी आप सभी का मंगल करें। हर-हर महादेव।
उन्होंने कहा कि भगवान शिव और नाग देवता आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें तथा आपके जीवन में सदैव सुख, समृद्धि एवँ खुशहाली बनी रहे। नाग पंचमी के पावन पर्व पर नाग देवता का आर्शीवाद आप सभी को प्राप्त हो, जन-जन के जीवन में खुशियों का आगमन हो यही कामना है।




