Breaking NewsUttarakhand

आप सभी को धनतेरस पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि इस धनतेरस पर आपके जीवन में ढ़ेर सारी सफलता आये।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘धनतेरस’ पर्व के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को धनतेरस पर्व के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह मंगल पर्व आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं वैभव लाये और आरोग्य धन की अमृत वर्षा हो, यही कामना है।

Advertisements
Ad 26

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने धनतेरस के पर्व का वर्णन करते हुए कहा कि कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन समुद्र-मंन्थन के समय भगवान धन्वन्तरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस तिथि को धनतेरस या धनत्रयोदशी के नाम से जाना जाता है। भारत में ‘धनतेरस’ का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि इस धनतेरस पर आपके जीवन में ढ़ेर सारी सफलता आये। प्रगति पर आपका कारोबार हो, घर में सुख-शांति का विस्तार हो, हर संकट का नाश हो, ऐसा आपका धनतेरस का त्योहार हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button