Breaking NewsUttarakhand

आप सभी को ‘विश्व हिंदी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : डॉ. अभिनव कपूर

शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि इस दिवस को मनाने का सबसे बड़ा मकसद यह है कि हिंदी का वैश्विक स्तर पर ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके अलावा दुनियाभर के तमाम देशों में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के लिए भी विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

देहरादून। प्रसिद्ध जनसेवी, विख्यात शिक्षक, ज्ञान कलश सोशल वेलफेयर एंड एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष एवं शिक्षा रत्न की उपाधि से सम्मानित डॉ. अभिनव कपूर ने ‘विश्व हिंदी दिवस’ के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

इस अवसर पर जारी अपने संदेश में शिक्षा रत्न डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- आप सभी को ‘विश्व हिन्दी दिवस’ की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। हिन्दी की प्रगति हमारे राष्ट्र के मूल्यों के प्रसार के साथ-साथ विश्व-बंधुत्व के भाव से भी जुड़ी हुई है। हिंदी भाषा ही नहीं भावों की अभिव्यक्ति है, हिंदी सदियों से हर भारतीय के शब्दों की शक्ति है।

Advertisements
Ad 29

जनसेवी डॉ. अभिनव कपूर ने कहा कि विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस दोनों ही दिनों का मकसद हिन्दी को प्रोत्साहित करना है। विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य वैश्विक स्तर पर इसे बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में हिंदी को बढ़ावा देने के लिए हर साल 10 जनवरी का दिन विश्व हिंदी दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

विख्यात शिक्षक डॉ. अभिनव कपूर ने कहा- विश्व हिंदी दिवस मनाने का सबसे बड़ा मकसद यह है कि हिंदी का वैश्विक स्तर पर ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाए। इसके अलावा दुनियाभर के तमाम देशों में बसे भारतीयों को एक सूत्र में बांधने के लिए भी विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button