Breaking NewsEntertainment

सिनेमाघरों में रिलीज होगी अक्षय कुमार की ‘बेल बॉटम’, नई तारीख का हुआ ऐलान

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की अपकमिंग मूवी ‘बेल बॉटम’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अभिनेता ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

अक्षय की ‘बेल बॉटम’ 80 के दशक में सेट एक रेट्रो स्पाई थ्रिलर है, जिसे ज्यादातर यूके में शूट किया गया है। फिल्म पॉप देशभक्ति नाटक के साथ जासूसी कार्रवाई का मिश्रण है, कथित तौर पर एक सच्ची कहानी पर आधारित है। इसमें सह कलाकार वाणी कपूर, हुमा कुरैशी और लारा दत्ता है।

फिल्म से जुड़ा वीडियो शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने कैप्शन में लिखा- ‘मिशन: आपको बिग स्क्रीन पर एंटरटेन करना है। तारीख: 19 अगस्त 2021 .. बेल बॉटम के आने की अनाउंसमेंट #BellBottom! #BellBottomInCinemasAug19’

Advertisements
Ad 27

देश में कोरोना वायरस महामारी की वजह से इस फिल्म की रिलीज को कई बार टाला गया है। अब ये फाइनली थियेटर्स पर रिलीज होगी। फिल्म को बड़े पैमाने पर स्कॉटलैंड के ग्लासगो में लॉकडाउन के बीच शूट किया गया है। रंजीत एम. तिवारी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

इसके अलावा अक्षय कई सारी फिल्मों का हिस्सा हैं। आने वाले समय में उनकी कई मूवीज रिलीज होने वाली हैं, जिनमें रोहित शेट्टी निर्देशित ‘सूर्यवंशी’, आनंद एल राय द्वारा निर्देशित ‘अतरंगी रे’, आनंद एल राय की ही ‘रक्षाबंधन’, चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित ‘पृथ्वीराज’ और अभिषेक शर्मा की ‘राम सेतू’ शामिल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button