Breaking NewsWorld

छात्र ने स्कूल में की अंधाधुंध फायरिंग, टीचर को मारी गोली, खुद को भी किया शूट

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के एक स्कूल में आठवीं के एक छात्र ने पहले टीचर को मारी गोली, फिर खुद को भी कर लिया शूट, दोनों की मौत हो गई। फायरिंग की घटना में 15 छात्र घायल हुए हैं।

बैंकॉक। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार (7 अगस्त, 2026) को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ठीक उत्तर में स्थित एक प्रांत के स्कूल में एक छात्र ने स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग की। आठवीं के छात्र ने पहले टीचर को गोली मारी, फिर खुद को भी शूट कर लिया। फायरिंग की इस घटना में कम से कम 15 छात्र घायल हो गए। इस फायरिंग में एक शिक्षक और शूटर छात्र की मौत हो गई है। स्थानीय प्रसारक ‘थाई पीबीएस’ ने बताया, “नोंथाबुरी प्रांत के बांग क्रुआई जिले के एक जाने-माने हाई स्कूल में गोलीबारी हुई है। शुरुआती रिपोर्टों से पता चलता है कि 10-15 छात्र घायल हुए हैं।”

Advertisements
Ad 29

बता दें कि इस क्षेत्र में थाईलैंड में बंदूक रखने की दर सबसे ज़्यादा है; अनुमान है कि वहां लगभग 1 करोड़ (10 मिलियन) बंदूकें चलन में हैं , यानी हर सात निवासियों पर एक बंदूक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button