Breaking NewsNational

हिमाचल में फिर होगी बर्फबारी, मौसम विभाग ने जताया अंदेशा

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और चंडीगढ़ में शुक्रवार को भी शीतलहर की स्थिति बनी रही। सुबह उत्तरी राज्यों में घना कोहरा छाया। आगरा में दृश्यता 25 और दिल्ली में 50 मीटर रही। हिमाचल के शिमला समेत कई स्थानों पर तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले एक दो दिन में फिर से बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं, आपदा प्रबंधन विभाग ने कुल्लू और लाहौल-स्फीति जिले में एवलांच की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर से हिमालयी इलाकों में अगले दो-तीन दिन बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर में 12-13 जनवरी और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में 13 तारीख को बारिश का अनुमान है। वहीं, अगले 2 दिन बिहार, उत्तराखंड, बंगाल और ओडिशा में भी कोहरे की स्थिति बनी रहेगी।

दिल्ली
सर्द हवाओं और कोहरे के बीच राजधानी में हवा की गुणवत्ता में गिरावट आई। शुक्रवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 215 दर्ज हुआ। यह प्रदूषण की खराब स्थिति है। पालम केंद्र पर न्यूनतम तापमान 7° और नई दिल्ली में 7.4° रिकॉर्ड हुआ।

हिमाचल प्रदेश
मौसम विभाग ने 12 और 13 जनवरी को बारिश के आसार हैं। शुक्रवार को भी राजधानी शिमला समेत कई शहरों का तापमान शून्य से नीचे रहा। कुल्लू, किन्नौर लाहौल-स्फीति और चंबा जिले में फिर ताजा बर्फबारी हो सकती है। शिमला, कुफरी, नरकंडा और मनाली जैसे पर्यनट स्थल बर्फ की चादर से ढंके हुए हैं। आपदा प्रबंधन विभाग ने कुल्लू और लाहौल-स्फीति जिले में एवलांच की चेतावनी दी है। अधिकारियों के मुताबिक, किन्नौर, लाहौल-स्फीति और चंबा जिले के कई इलाके बर्फबारी के कारण मुख्य इलाके से कटे हुए हैं।

शहर शुक्रवार का तापमान
केलॉन्ग -17.6
मनाली -7.6
कल्पा -6.4
शिमला -1.3

पंजाब
प्रदेश के शीतलहर का दौर जारी है। शुक्रवार को हलवाड़ा शहर में पारा 0.3° तक गिर गया। गुरुवार के मुकाबले आज चंडीगढ़ में पारा करीब डेढ़ डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया। प्रदेश में अधिकतम तापमान 15° के आसपास बना हुआ है।

शहर शुक्रवार का तापमान
हलवाड़ा 0.3
चंडीगढ़ 5.2
अमृतसर 3
लुधियाना 5.3

हरियाणा
हरियाणा में भी सर्द हवाओं के कारण शीतलहर की स्थिति बनी है। सुबह कई शहरों में कोहरा छाया रहा। ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम रिकॉर्ड हुआ। हरियाणा और इसके पड़ोसी राज्यों में 13 जनवरी को बारिश की संभावना है।

शहर शुक्रवार का तापमान
हिसार 1.1
नारनौल 1.5

मध्य प्रदेश
हिमालयी इलाकों से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में शीतलहर जारी है। गुरुवार को राजधानी भोपाल में रात का पारा 6° और 6.8° गिर गया। प्रदेश के 9 शहरों में कोल्ड डे रहा। 12 शहरों में न्यूनतम पारा 7° से नीचे था।

शहर शुक्रवार का तापमान
भोपाल 6.4
गुना 6.8
जबलपुर 9
इंदौर 10

राजस्थान
माैसम विभाग के अनुसार, अगले दाे-तीन दिन जयपुर समेत प्रदेश के कई शहरों में सर्द हवाएं चलेंगी और काेहरा छाया रहेगा। गुरुवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद जयपुर में पारा 7.7 डिग्री लुढ़ककर 6.0 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था।

शहर शुक्रवार का तापमान
चुरू 3.2
उदयपुर 3.4
बीकानेर 4.6
जयपुर 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button